रांची समेत झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत 4 जिलों में अगले 2-3 घंटे में गरज के साथ वर्षा होने वाली है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि लोग सतर्कता बरतें.

विज्ञापन

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत 4 जिलों में अगले 2-3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अभी-अभी येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची, उससे सटे खूंटी और लोहरदगा के अलावा संताल परगना के साहिबगंज जिले में कुछ जगहों पर अगले 2 से 3 घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से की ये अपील

मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क और सावधान रहें. कहा है कि मौसम खराब हो, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. पेड़ के नीचे बिल्कुल न रहें. बिजली के खंभों से भी दूर रहें. किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में न जाएं. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

Also Read : बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा चक्रवात, झारखंड में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola