ePaper

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार जल्द देगी इन फ्लाईओवरों की सौगात, तेजी से चल रहा है काम

Updated at : 18 Feb 2025 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Flyover in ranchi

पंडरा से राजभवन फ्लाईओवर

Hemant Soren Gift: राजधानी रांची को जल्द ही फ्लाईओवरों की सौगात मिलनेवाली है. हेमंत सोरेन सरकार का प्रयास है कि मार्च तक इन्हें शुरू कर दिया जाए. पंडरा रोड से राजभवन तक फ्लाईओवर तैयार हो गया है. सिरमटोली फ्लाईओवर में अभी कुछ समय लगेगा.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: रांची-रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का काम लगभग पूरा होने को है. एनएच-75 पर पंडरा रोड (हेहल डाकघर) के पास से राजभवन तक फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो गया है यानी गाड़ियां हेहल डाकघर से फ्लाईओवर पर चढ़ कर सीधे राजभवन तक पहुंच सकती हैं. केवल किशोरी सिंह यादव चौक के आगे नागा बाबा खटाल तक का काम बाकी है. नागा बाबा खटाल के पास तेजी से रैंप तैयार किया जा रहा है. मार्च तक इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे मार्च तक शुरू कर दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है.

तेजी से हो रहा फ्लाईओवर का काम


पिस्का मोड़ से इटकी रोड की ओर फ्लाईओवर का काम तेजी पर है. इसे पिस्का मोड़ पर कनेक्ट किया जा रहा है. गाड़ियां नागा बाबा खटाल की ओर से आकर इटकी रोड की ओर भी जा सकेंगी. यह वन-वे होगा. इससे केवल उतरा जा सकेगा. इसे पूरा करने में दो माह और लगने का अनुमान है.

सिरमटोली में अगले 20 दिनों में तैयार हो जायेगा केबल स्टे ब्रिज


सिरमटोली फ्लाईओवर में केबल स्टे ब्रिज का काम पूरा होने में अभी और 20 दिन लगने का अनुमान है. 20 फरवरी से कास्टिंग का काम शुरू होगा. मार्च के पहले सप्ताह तक इसे बना लिया जायेगा. फ्लाईओवर का रैंप तैयार करने में वक्त लग रहा है. मेकन चौक की ओर रैंप के निर्माण का काम हो रहा है. इंजीनियरों ने बताया कि इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा. वहीं सिरमटोली की ओर भी रैंप तैयार करने में समय लग रहा है. पथ निर्माण विभाग यह प्रयास कर रहा है कि मार्च में ही इस फ्लाईओवर को भी चालू कर दिया जाये.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, हेमंत सरकार मंईयां योजना की लाभुकों को दे सकती है खुशखबरी

ये भी पढ़ें: Train Cancelled List: टाटानगर-इतवारी समेत कई ट्रेनें रद्द, ये चलेंगी लेट से, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola