रांची यूनिवर्सिटी के 4 कॉलेजों से हटाए गए साइंस के सभी विषय

Updated:
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी अंगीभूत कॉलेजों से छात्र-शिक्षक अनुपात की रिपोर्ट मांगी है. साथ ही कई कॉलेजों से साइंस विषय हटाए गए हैं.

विज्ञापन

संजीव सिंह की रिपोर्ट

रांची: रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों से छात्र-शिक्षक अनुपात की रिपोर्ट मांगी है. प्राचार्यों को शुक्रवार तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है. कुलपति गुरुवार को सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर रही थीं. बैठक में यूजी और पीजी में नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान कई प्राचार्यों ने बताया कि कुछ विषयों में विद्यार्थी तो हैं, लेकिन पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं. वहीं कई विषयों में शिक्षक उपलब्ध हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या उनके अनुपात में काफी कम है. इसके बाद कुलपति ने सभी कॉलेजों से छात्र-शिक्षक अनुपात की विस्तृत रिपोर्ट मांगी.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

चार कॉलेजों से हटाये गये साइंस के सभी विषय

राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आरएलएसवाइ कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, जेएन कॉलेज धुर्वा और मांडर कॉलेज में साइंस के सभी विषयों को हटा दिया गया है. इसके अलावा कॉलेजों में बॉटनी और जूलॉजी की जगह अब लाइफ साइंस विषय को शामिल किया गया है. कुलपति ने बैठक में विषयवार बदलाव की भी समीक्षा की. निर्णय लिया गया कि जिन विषयों को संबंधित कॉलेजों से हटाया गया है, उन विषयों के कार्यरत शिक्षकों को अब आवश्यकता के अनुसार अन्य कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा.

डोरंडा कॉलेज में उर्दू शिक्षक नहीं

बैठक में डोरंडा कॉलेज की स्थिति की भी चर्चा हुई. यहां उर्दू विषय में विद्यार्थी तो हैं, लेकिन एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है. छात्र-शिक्षक अनुपात की रिपोर्ट मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता और तैनाती को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeev Kumar

Spacial correspondent of Prabhat khabar ranchi , 28 year experience in journalism field

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola