डीएसपीएमयू में कोड जैम-2026, 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
रांची के डीएसपीएमयू में कोड जैम-2026 का आयोजन हुआ. कुलपति ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए ज्ञान के साथ अनुशासन का होना बहुत आवश्यक है.
रांची: डीएसपीएमयू में गुरुवार को कोड जैम-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बीसीए विभाग के मार्गदर्शन में कोडर हब डीएसपीएमयू की ओर से आयोजित इस मेगा टेक इवेंट में बीसीए, बीएससी आइटी, एमसीए और बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.
ज्ञान के साथ अनुशासन भी जरूरी : कुलपति
कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने कहा कि कोडिंग में एक सेमीकोलन की कमी से पूरा प्रोग्राम रुक सकता है. उसी तरह जीवन में सफलता के लिए ज्ञान के साथ अनुशासन भी जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों के तकनीकी और नवाचार संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी नयी तकनीक सीखने के लिए प्रेरित किया. कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को लगातार अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि करनी चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीक के अनुरूप खुद को तैयार करने की अपील की.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल
तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता
बीसीए विभाग की समन्वयक डॉ नमिता लाल और डॉ सैयद जाफर अब्बास ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गयी. इसमें कोडिंग, समस्या समाधान, टीमवर्क और एआइ कौशल को आधार बनाया गया. प्रतियोगिता में अनस आलम ने प्रथम, मनीष कुमार गंजू ने द्वितीय और युवराज सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया. विजेताओं को कुलपति प्रो राजीव मनोहर और डॉ नमिता लाल ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम के अंत में डॉ धर्मराज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर डॉ जीसी बास्के समेत अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







