स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची में विशेष सफाई अभियान, तीन शिफ्ट में होगी सफाई

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है. प्रमुख चौक-चौराहों और समारोह स्थलों की सफाई तीन शिफ्टों में होगी.

विज्ञापन

रांची: स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर रांची नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है. गुरुवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. इसके तहत मोरहाबादी मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल के अलावा समारोह स्थल तक जाने वाले संपर्क पथों, शहीद चौक, परमवीर अलबर्ट एक्का चौक, बिरसा चौक और बिरसा मुंडा समाधि स्थल समेत शहर के प्रमुख क्षेत्रों में तीन शिफ्टों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा.

प्रमुख मार्गों के गड्ढों का होगा समतलीकरण

बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों पर मौजूद गड्ढों का समतलीकरण कराने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही मॉड्यूलर टॉयलेट की विशेष सफाई कराने को कहा गया, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी होगी सफाई

अपर नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष सफाई कराने का भी निर्देश दिया. नगर निगम की टीम समारोह से पहले प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटेगी.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल



विज्ञापन
Uttam Kumar Mahato

लेखक के बारे में

By Uttam Kumar Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola