सिमडेगा में यात्री बस ने पेड़ को मारी टक्कर, एक दर्जन से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

पेड़ से जा टकराई यात्री बस

कोलेबिरा में सिमडेगा-रांची शिवम बस के पेड़ से टकराने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

कोलेबिरा (सिमडेगा): जिले के कोलेबिरा में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए है. बता दें, दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस का नाम शिवम है जो सिमडेगा से रांची की ओर जा रही थी. हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- खूंटी में जंगली हाथियों का आंतक, दो किसानों के घर किया क्षतिग्रस्त

ट्रक को बचाने के दौरान पेड़ से जा टकराई बस

घटना के संंबंध में बताया जा रहा है कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक को बचाने के क्रम बस ड्राइवर ने अपना अनियंत्रित खो दिया जिससे बस सीधे सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई. जिसमें बस में बैठे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस के अंदर फंसे यात्रियों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल सभी यात्रियों को बाहर निकाला.

Image

ये भी पढ़ें- गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ प्राथमिक उपचार

वहीं, बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को एंबुलेंस और प्रशासन के वाहनों से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में रोहन तिर्की, रिचा देवी, सुरेखा देवी, सुगंटी कुमारी, करण कुमार, जसमीत कुमारी, अर्पण हंस, शशि डुंगडुंग, एंजेला केरकेट्टा, वीर योगी, अनीता देवी, प्रमोद किंडो और दुर्ज आर्या समेत अन्य यात्री शामिल हैं.

Image

तीन गंभीर घायलों को सिमडेगा रेफर किया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल प्रमोद किंडो, दुर्ज आर्या और अनीता देवी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया. जबकि अन्य घायलों का इलाज कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. बस के पेड़ से टकराने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय पर बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola