सिमडेगा में स्वास्थ्य योजनाओं से छूटे लोगों को जोड़ने के लिए लगेगा विशेष कैंप

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई बैठक| Prabhat Khabar Network

जलडेगा प्रखंड में आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष कैंप और ई-केवाईसी अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

जलडेगा (सिमडेगा): आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने की. इसमें सभी पंचायतों के मुखिया, प्रज्ञा केंद्र संचालक, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, सहिया साथी, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया.

छूटे लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि जो लोग अब तक इन तीनों योजनाओं से नहीं जुड़ पाये हैं, उन्हें चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए पंचायत स्तर पर छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें योजना से आच्छादित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सिमडेगा पुलिस ने वापस कराए 1.16 लाख रुपए

आयुष्मान कार्ड का कराया जाएगा ई-केवाईसी

जिन लोगों का पहले से आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, उनका अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा. मुखिया और सहिया छूटे हुए लाभार्थियों को कैंप तक लेकर आएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का ई-केवाईसी पूरा कराया जा सके.

शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अभियान को गंभीरता से चलाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. इस पहल से जलडेगा प्रखंड के जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य बीमा तथा वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola