ePaper

Train Cancelled List: टाटानगर-इतवारी समेत कई ट्रेनें रद्द, ये चलेंगी लेट से, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Updated at : 18 Feb 2025 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
India's Railway Station

Train Cancelled List: टाटानगर-सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 25 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. 24 फरवरी को आरा से चलने वाली आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनें लेट से चलेंगी.

विज्ञापन

Train Cancelled List: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य 14 फरवरी से शुरू हो गया है. इसके बाद टाटानगर-सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को पहले दो दिनों के लिए रद्द किया गया था, लेकिन अब यह कार्य 13 दिनों तक किया जाएगा. इसको लेकर इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. साथ ही, टाटानगर-सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 25 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. कुछ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है. बंडामुंडा में केबिन के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन दोनों दिशाओं में टाटानगर और बिलासपुर के बीच चलने वाली टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को पहले ही रद्द कर दिया गया है. आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा को भी रद्द किया गया है, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को उनकी रवानगी स्थान से लेट छोड़ा जाएगा. 25 फरवरी को टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. 24 फरवरी को आरा से चलने वाली आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है.

ये ट्रेनें कर दी गयी हैं रद्द


टाटानगर-सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को 25 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है. टाटानगर और बिलासपुर के बीच चलने वाली टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को पहले ही रद्द कर दिया गया है. आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा को भी रद्द किया गया है. 25 फरवरी को टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. 24 फरवरी को आरा से चलने वाली आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है.

देर से रवाना होगी ये ट्रेनें

  • 24 फरवरी को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 3 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • 24 फरवरी को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • 24 फरवरी को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी.
  • 25 फरवरी को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • 25 फरवरी को हटिया से चलने वाली 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 2 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • 25 फरवरी को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: Gumla Literature Festival: पढ़ने की आदत से निखरता है व्यक्तित्व, गुमला साहित्य महोत्सव में बोले वरुण ग्रोवर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola