बीआइटी मेसरा में पहुंचेगी पीएनजी की सुविधा, गेल के साथ हुआ समझौता

Updated:
विज्ञापन

बीआइटी मेसरा ने परिसर में पीएनजी नेटवर्क के लिए गेल इंडिया के साथ समझौता किया है. अब हॉस्टल और आवासीय क्वार्टर में मिलेगी स्वच्छ और निर्बाध गैस की सुविधा.

विज्ञापन

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआइटी), मेसरा ने परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क विकसित करने के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता किया है. समझौते के तहत संस्थान परिसर के आवासीय क्वार्टर, हॉस्टल, मेस और कैंटीन तक पीएनजी की सुविधा पहुंचायी जाएगी. समझौते के मौके पर बीआइटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना, कुलसचिव डॉ राजेश जैन, गेल के मुख्य महाप्रबंधक पंचानन हलदर, महाप्रबंधक निखिल कुमार समेत गेल के अन्य अधिकारी और संस्थान के सदस्य मौजूद रहे.

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिछेगी पाइपलाइन

समझौते के अनुसार गेल की ओर से बीआइटी मेसरा परिसर में घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए गैस पाइपलाइन बिछायी जायेगी. इसके माध्यम से परिसर में रहने वाले लोगों और संस्थान की विभिन्न सुविधाओं को पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी.

स्वच्छ और ऊर्जा दक्ष ईंधन की होगी आपूर्ति

पीएनजी नेटवर्क विकसित करने का उद्देश्य परिसर में स्वच्छ और ऊर्जा दक्ष ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. नेटवर्क तैयार होने के बाद बीआइटी मेसरा परिसर में गैस की निर्बाध आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी.


विज्ञापन
Kranti

लेखक के बारे में

By Kranti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola