हेमंत सोरेन के समर्थन में रांची की सड़कों पर लगा पोस्टर, राहुल गांधी और CPI ने दी ये प्रतिक्रिया

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :29 Jun 2024 1:13 PM
विज्ञापन
हेमंत सोरेन के समर्थन में रांची की सड़कों पर लगा पोस्टर, राहुल गांधी और CPI ने दी ये प्रतिक्रिया

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झामुमो कार्यकर्ता उत्साहित हैं. रांची की सड़कों पर उनके समर्थन में पोस्टर लगे हैं. उनकी रिहाई का गठबंधन के नेताओं ने भी इसका समर्थन किया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद झामुमो कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं. वे उनके आगमन पर जश्न मना रहे हैं. अदालत का फैसला आने के बाद से ही रांची की सड़कों पर उनके पोस्टर लगने शुरु हो गये थे. शनिवार सुबह राजधानी की सड़कों पर उनके समर्थन में बैनर लगे दिखाई पड़े. 31 जनवरी की रात को उन्हें ईडी ने जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.

सीपीआई महासचिव बोले- विपक्षी दलों को निशाना बना रही जांच एजेंसी

इधर उनके जेल से बाहर आने के साथ ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बयान आने शुरु हो गये. सीपीआई महासचिव डी राजा ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अदालत का यह फैसला स्वागत योग्य कदम है. केंद्र सरकार विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उनकी रिहाई से इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा. उन्होंने आगे कहा कि न्याय की जीत होगी, सच्चाई की जीत होगी.

राहुल गांधी ने भी जतायी खुशी

वहीं, शुक्रवार रात राहुल गांधी ने भी उनकी रिहाई पर खुशी जतायी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी. उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं. मैंने हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की. जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है.

झामुमो कार्यकर्ताओं से आज करेंगे मुलाकात

हेमंत सोरेन जमानत मिलने के बाद फिर से सक्रिय हो गये हैं. आज उनका रांची के बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर मल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय है. इसके बाद वे झामुमो के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. हूल दिवस पर वह साहिबगंज के भोगनाडीह से उलगुलान आंदोलन की शुरुआत करेंगे.

Also Read: हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर विधायक ने ग्रामीणों में लड्डू बांटे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola