हड्डी लदा ट्रक जब्त, चालक व तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने रामपुर चौक पर पशुओं की हड्डी लदा ट्रक जेएच 02 ऐजी 3490 पकड़ा है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामपुर चौक पर पशुओं की हड्डी लदा ट्रक जेएच 02 ऐजी 3490 पकड़ा है. मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक व तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मुख्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार लोगों में चालक मुन्ना अंसारी उर्फ समीर पिता तूफानी अंसारी, अल्ताफ खान पिता सत्तार खान, दोनों इदरीस कॉलोनी कांटाटोली लोअर बाजार, शफाक कुरैशी पिता हाफिज कुरैशी, कुरैशी मोहल्ला, लोअर बाजार, मोहम्मद नौशाद पिता जमाल कुरैशी कांटाटोली निवासी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार एसएसपी को मिली जानकारी पर नामकुम पुलिस ने रामपुर चौक पर जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में हड्डी लदे ट्रक को चालक के साथ पकड़ा गया. पूछताछ में चालक ने हड्डियों को रांची से लातूर पहुंचाने की बात कही. ट्रक पकड़े जाने की खबर सोशल मीडिया में चलने के बाद तस्कर ट्रक छुड़ाने थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस पर पैसा लेकर गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाया. उन्होंने ट्रक व चालक को छोड़ने के लिए रुपये देने का ऑफर किया, परंतु पुलिस ने मौका पाकर अल्ताफ खान, शफाक कुरैशी व मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली. वहीं मुख्य तस्कर थाना से बाहर रहने की वजह से फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola