नौकरी के नाम पर 33 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रिवर डेल सिटी आइआइसीएम के समीप निवासी देवाशीष मिश्रा को 33 लाख रुपये ठगी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
थाना क्षेत्र के रिवर डेल सिटी आइआइसीएम के समीप निवासी देवाशीष मिश्रा को 33 लाख रुपये ठगी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर व आइओ कफील अहमद ने बताया कि कि शिकायतकर्ता रिवर डेल सिटी निवासी सुदर्शन चौबे पिता स्व विंध्याचल चौबे ने थाने में ठगी की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने आरोपी देवाशीष मिश्रा को थाने बुलाकर पूछताछ की. इस दौरान मिश्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. बताया कि कैसे वह बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी मेल भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. पुलिस ने कहा कि आरोपी युवाओं को फंसाने के लिए सीसीएल, मेकॉन, एनटीपीसी जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी इमेल आइडी का इस्तेमाल करता था. साथ ही नौकरी दिलाने की 100 प्रतिशत गारंटी देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेता था. पुलिस ने देवाशीष के साथ उसके पूरे परिवार को भी अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी में देवाशीष मिश्रा, उसके बेटे प्रियांशु मिश्रा, पत्नी ज्योति मिश्रा और बहन वंदना मिश्रा को नामजद किया गया है. देवाशीष रकम को सीधे अपने खाते में नहीं मंगवाकर अपने बेटे, पत्नी और बहन के बैंक खातों में मंगवाता था. केस आइओ कफील अहमद ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों और परिवार के अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है.फोटो, ठगी का आरोपी देवाशीष मिश्रा.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










