Ranchi News : सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति मामले में सुनवाई पूरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 10:14 PM
Birsa Munda
सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया
रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने सहायक शिक्षक के पद पर चयन होने के बाद नियुक्ति नहीं करने के मामले में दायर अपील याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से बताया गया कि सहायक शिक्षक नियुक्ति में उन्हें वर्ष 2016 में धनबाद जिला के लिए चयनित किया गया था, लेकिन बाद में धनबाद जिला प्रशासन ने यह कहते हुए उन्हें हटा दिया कि जिले की सूची में उन्हें गलती से चयनित किया गया है. यह भी बताया गया कि नियुक्ति राज्य के सभी जिलों में हो रही थी, इसलिए उन्होंने कोडरमा जिला में भी आवेदन दिया था. कोडरमा में भी उनका चयन हुआ, लेकिन जिला प्रशासन ने यह कहते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र देने से इनकार कर दिया कि उनका चयन पूर्व में धनबाद जिले में हुआ था. इसलिए कोडरमा में उनकी नियुक्ति नहीं हो सकती है. प्रार्थी ने कोडरमा में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए सरकार को उचित आदेश देने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी डी पांडेय ने अपील याचिका दायर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










