Ranchi News : एचडीएफसी बैंक कोकर ब्रांच के अधिकारी से मारपीट

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 06 Apr 2025 12:56 AM

विज्ञापन

सदर थाना में दर्ज कराया केस

विज्ञापन

रांची. दीपाटोली के पुंदाग निवासी और वर्तमान में एचडीएफसी बैंक कोकर ब्रांच में पर्सनल बैंकर के पद पर पदस्थापित शहबाज खान ने जानलेवा हमला और मारपीट को लेकर सदर थाना में केस दर्ज कराया है. इन्होंने मारपीट का आरोप बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी संदीप कुमार पर लगाया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने बैंक में अपना पासबुक अपडेट कराने के लिए दिया था. बाद में फोन कर आरेपी ने कहा कि पासबुक मेरे घर पहुंचा दीजिए. शिकायतकर्ता एक महिलाकर्मी को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंचे और पासबुक देने के बाद कहा कि कुछ पैसा जमा करना होगा, तो बताइयेगा. इसके बाद आरोपी क्रोधित होकर शिकायतकर्ता और महिलाकर्मी के साथ मारपीट करने लगा. भागने के दौरान भी उसने हमलोगों को पकड़ लिया और मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola