हड़बोड़ी बूढ़ा जतरा को लेकर निकाली शोभायात्रा
Updated at : 24 Nov 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
पहान ने मंदिर के गुंबद पर नृत्य कर परंपरा का किया निर्वह्न
विज्ञापन
बेड़ो. प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर में रविवार की देर रात ऐतिहासिक अनोखी हड़बोड़ी बूढ़ा जतरा का आयोजन किया गया. आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पहान की अगुवाई में कुंड़ी जल अर्पित कर अपने पूर्वजों को याद किया गया. लोगों ने अखड़ा में दीप जलाकर कंडसा, झंडा, नगाड़ा व ढाक के साथ सामूहिक नृत्य करते हुए महादानी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली. पहान रवि ने महादानी मंदिर में महादानी बाबा की पूजा-अर्चना कर मंदिर के गुंबद पर चढ़कर आम डाली लेकर नृत्य किया. आस्था है कि अपने खेतों में लगी धान की फसल काटने के बाद पीठा बना कर महादानी मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. इससे महादानी बाबा प्रसन्न होकर सबके घरों में धन संपदा से परिपूर्ण रखते हैं. मंदिर परिसर में बेड़ो, तेतर टोली, टिकरा टोली, गायत्री नगर, अंबा टोली, करंजटोली, जामटोली, बैरटोली व बारीडीह गांव के लोगों ने कलश व अपने-अपने खोड़हा दल के साथ पहुंचे. पूजा-अर्चना गोयंदा पहान, पुजार पंचम तिर्की, जूबी पहान, महतो राकेश भगत, सुखदेव उरांव, मोदो उरांव, 12 पाड़हा राजा विशाल उरांव सहित कई लोगों ने योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




