Ranchi News : झारखंड पैवेलियन को गोल्ड सर्टिफिकेट

Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी में 14वें इस्ट हिमालयन ट्रेड फेयर का समापन

विज्ञापन

रांची. असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित 14वें इस्ट हिमालयन ट्रेड फेयर में लगे झारखंड पैवेलियन को सबसे श्रेष्ठ गोल्ड सर्टिफिकेट मिला है. 23 से 29 जनवरी तक आयोजित इस ट्रेड फेयर में झारखंड के स्टॉल पर निवेशकों को झारखंड की उद्योग नीति से लेकर झारक्राफ्ट. जियाडा आदि की जानकारी दी जा रही थी. झारखंड से जियाडा एमडी प्रेरणा दीक्षित, संयुक्त उद्योग निदेशक प्रणव कुमार पाल, अवर सचिव ललित कुमार, अपर निदेशक पंकज कुमार साव, कौशल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. ट्रेड फेयर में पूर्वी क्षेत्र के तमाम राज्यों ने स्टॉल लगाया था. जिसमें झारखंड पैवेलियन को सर्वश्रेष्ठ माना गया और गोल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

बिजली बिल व स्मार्ट मीटर से संबंधित कैंप का आज आखिरी दिन

रांची. रांची में स्मार्ट मीटर लगवाने, मोबाइल नंबर टैग कराने, बिल सुधरवाने व अन्य शिकायतों को लेकर पिछले 17 दिसंबर से चल रहा बिजली कैंप 31 जनवरी को समाप्त हो जायेगा. रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने बताया कि उपभोक्ताओं के पास यह आखिरी मौका है. वे कैंप में आकर अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें. अबतक हजारों लोगों ने कैंप का लाभ लिया है. कई लोगों को हैंड-टू-हैंड बिजली बिल भी दिया गया है. लोगों ने उसी समय बिल भी जमा किया है. बिल न मिलने की शिकायतों का समाधान किया गया है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, वे तत्काल आवेदन दें ताकि मीटर लग सके. मीटर के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए विभागीय नंबर 9155029417 पर भी वाट्सऐप कर जानकारी दे सकते हैं. इसके लिए पुराने बिजली बिल की प्रति वाट्सऐप करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola