Cricket: एसआर डीएवी पुंदाग की बालिकाएं बनी क्रिकेट की राष्ट्रीय चैंपियन

दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में अंडर-17 बालिका क्रिकेट में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीता.
रांची. दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में अंडर-17 बालिका क्रिकेट में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीता. पुंदाग की टीम ने सबसे पहले चेन्नई को और उत्तराखंड को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची. इसके बाद राजस्थान को हरा फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में झारखंड की टीम ने पंजाब को हरा कर चैंपियन बनी. पंजाब की खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 57 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे झारखंड की बालिकाओं ने सात ओवर में ही हासिल कर लिया. तन्नू ने दो मैच में पांच विकेट लिये. स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्र ने टीम को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




