प्रेम-प्रसंग में युवती ने फांसी लगा दी जान

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के केशवनगर निवासी सुनील वर्मा की पुत्री प्रिया कुमारी (22) ने पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के केशवनगर निवासी सुनील वर्मा की पुत्री प्रिया कुमारी (22) ने पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतका के पिता ने काठीटांड़ रानी बगीचा रोड नंबर वन निवासी कमलेश प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. श्री वर्मा ने मामले में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि सुमित ने शादी का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फुसलाकर उनकी बेटी को फंसाया व उसके नाम से 30 हजार रुपये का लोन लेकर पढ़ाई करने दिल्ली चला गया. बाद में उसे पता चला कि उसका किसी अन्य युवती से भी संपर्क है. इसके बाद से दोनों के बीच अनबन हो गयी, और विवाद बढ़ता गया. श्री वर्मा के अनुसार पिछले कुछ दिनों से प्रिया मानसिक तनाव में थी और बुधवार की देर रात अपने ही दुपट्टा के सहारे पंखा में फांसी का फंदा बना कर झूल गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola