Ranchi news : रातू रोड फ्लाइओवर में सभी 102 स्पेन पर गर्डर का काम पूरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 8:57 PM
इटकी रोड के सारे 14 पिलर के बीच भी लगा गर्डर, 15 दिनों में कास्टिंग पूर्ण हो जाने की उम्मीद
रांची. रातू रोड फ्लाइओवर के कुल 102 स्पेन पर गर्डर का काम पूरा कर लिया गया है. सारे पिलर के बीच स्टील गर्डर लगा दिये गये हैं. अब स्लैब का काम करने के बाद केवल कास्टिंग का काम करना है. यह उम्मीद की जा रही है कि 15 दिनों के अंदर इन पर कास्टिंग का काम हो जायेगा. इसे लक्ष्य मान कर काम किया जा रहा है.
कास्टिंग का काम बाकी
अब तक एनएच-23 पर पिस्का मोड़ के आगे कुल 14 पिलर के बीच व किशोरी सिंह यादव चौक से नागाबाबा खटाल तक कास्टिंग का काम नहीं हो सका है. अब यहां स्टील गर्डर लगाने का काम कर लिया गया है. पिस्का मोड़ से इटकी रोड जाने वाले रैंप पर स्टील गर्डर लगा दिये गये हैं. इस तरह यहां कास्टिंग का काम शुरू किया जायेगा. कास्टिंग हो जाने के बाद पूरा फ्लाइओवर तैयार हो जायेगा. 15 अप्रैल तक रातू रोड फ्लाइओवर को तैयार कर लिया जायेगा. इसकी घोषणा की गयी है. ऐसे में इस पर तेजी से काम किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










