ePaper

रांची पहुंची जर्मनी महिला हॉकी टीम का इस अंदाज में हुआ स्वागत, नाचने लगीं मेहमान खिलाड़ी, देखें VIDEO

Updated at : 06 Jan 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
रांची पहुंची जर्मनी महिला हॉकी टीम का इस अंदाज में हुआ स्वागत, नाचने लगीं मेहमान खिलाड़ी, देखें VIDEO

निक लॉरेंज ने कहा कि वर्ष 2021-22 में भुवनेश्वर में हुए एफआईएच वूमेंस हॉकी प्रो लीग मैच के बाद जर्मनी की टीम पहली बार भारत आई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा पिछला अनुभव इस बार भी काम आएगा. हमारी खिलाड़ी बहुत जल्द यहां की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेंगी.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर्स रांची 2024 के लिए टीमों का आना जारी है. शनिवार (6 जनवरी) की रात को जर्मनी वूमेंस हॉकी टीम की खिलाड़ी रांची पहुंचीं. यहां उनका स्वागत झारखंडी संस्कृति के अनुरूप किया गया. झारखंड की महिलाओं के स्वागत नृत्य से मेहमान खिलाड़ी इस कदर अभिभूत हो गईं कि वे भी उनके साथ नाचने लगीं. जर्मनी की खिलाड़ियों ने कहा कि वह पूरे दम-खम के साथ रांची में खेलेंगी. उनका एकमात्र उद्देश्य पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करना है. कप्तान निक लॉरेंज के नेतृत्व में रांची पहुंची विश्व की नंबर पांच टीम जर्मनी को पूल ए में रखा गया है. यह टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को चिली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. दूसरा मैच जापान के साथ 14 जनवरी को और 16 जनवरी को चेक रिपब्लिक के साथ तीसरा मैच खेलेगी. रांची में गर्मजोशी के साथ हुए स्वागत से अभिभूत जर्मनी की कप्तान निक लॉरेंज ने कहा कि हम यहां आकर बेहद उत्साहित हैं. हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है. हमारी टीम बहुत बेहतरीन है. इसलिए हम इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे और अधिकतम मैच जीतने की कोशिश करेंगे.

निक ने जर्मनी की उपलब्धियां गिनाईं

निक लॉरेंज ने कहा कि जर्मनी की टीम ने वर्ष 2004 में ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. इसके पहले वर्ष 1992 और 1994 में सिल्वर मेडल भी जीता. वर्ष 2016 में जर्मनी की टीम ने ब्रोंज मेडल जीता. उन्होंने कहा कि जर्मनी की टीम वर्ष 1976 और 1981 में वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है. निक ने कहा कि जर्मनी का हॉकी में बेहतरीन इतिहास रहा है. एक बार फिर इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके ओलिंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेंगे.

Also Read: FIH ओलिंपिक क्वालीफायर : भारतीय महिला हॉकी टीम हर चुनौती के लिए तैयार, सविता ने बताया प्लान

दबाव पर जर्मनी की कैप्टन ने कही ये बात

यह पूछे जाने पर कि इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में कई दिग्गज टीमें खेल रहीं हैं. प्रतिद्वंद्वियों की वजह से उन पर कितना दबाव है, निक लॉरेंज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हम अपने ऊपर दबाव महसूस करेंगे, तभी हम दबाव में होंगे. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. हम सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में इस टूर्नामेंट को खत्म करना चाहेंगे.’ जर्मनी की कप्तान ने कहा कि हम जिन परिस्थितियों के आदी हैं, उससे यहां स्थिति थोड़ी अलग है. यह अलग तरह का दबाव है. हम इससे निबटेंगे.

पिछला अनुभव भी काम आएगा : निक लॉरेंज

निक लॉरेंज ने कहा कि वर्ष 2021-22 में भुवनेश्वर में हुए एफआईएच वूमेंस हॉकी प्रो लीग मैच के बाद जर्मनी की टीम पहली बार भारत आई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा पिछला अनुभव इस बार भी काम आएगा. हमारी खिलाड़ी बहुत जल्द यहां की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल लेंगी. उन्होंने कहा कि हमारे साथ कुछ स्टाफ मेंबर हैं, जो पहले भी भारत आ चुके हैं. हमारी कुछ खिलाड़ी भी आ चुकीं हैं. हम अपने सभी अनुभवों को समेटते हुए मैच जीतेंगे. सचमुच हम बहुत उत्साहित हैं.

Also Read: FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के लिए रांची है तैयार, दर्शकों को फ्री में मिलेगी इंट्री

13 जनवरी से रांची में क्वालिफायर टूर्नामेंट

रांची में 13 जनवरी से आयोजित होने वाले क्वालिफायर टूर्नामेंट में जर्मनी के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका जैसी टीमें हैं. न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका की टीमें भारत के साथ पूल बी में हैं. इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमों को पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 में खेलने का मौका मिलेगा.

Also Read: ओलंपिक क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, टीम में झारखंड की निक्की, सलीमा, संगीता और ब्यूटी शामिल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola