बीजुपाड़ा चौक पर मनायी गांधी व शास्त्री की जयंती
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बीजुपाड़ा चौक पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत की जयंती मनायी गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो.
बीजुपाड़ा चौक पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत की जयंती मनायी गयी. स्व सोमा टाना भगत स्मारक समिति की ओर से आयोजित समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए. कृषि मंत्री ने कहा कि देश में गांधी जी की जयंती को अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन आज ही के दिन एक संगठन अपना सौ साल पूरे होने का जश्न मना रहा है. ये वही लोग हैं जिन्होंने महात्मा गांधी जी की हत्या की थी. वहीं गांधी जी को माननेवाले लोग देश को एकजुट रखने और सामूहिकता के साथ जीने पर विश्वास रखते हैं. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के साथ अपने अधिकार के लिए लड़ने का जो संदेश दिया है उसे अपने जीवन में उतारना होगा. वर्तमान हालात में युवाओं की भूमिका बढ़ गयी है. उन्हें समझना होगा की उनके भविष्य को लेकर केंद्र में बैठी सरकार किस तरह से बेपरवाह है. सभी ने बीजुपाड़ा चौक पर स्थित सोमा टाना भगत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. समारोह में स्मारक समिति की ओर से टाना भगत, सामाजिक कार्यकर्ता, जन जनप्रतिनिधि, मूर्तिकार, शिल्पकार और बांध में डूब रहे एक छात्र की जान बचाने वाले युवक मनीष उरांव को सम्मानित किया गया. मौके पर फुलमनी देवी, जुल्फान अंसारी, अजीत सिंह, शिव उरांव, मो इश्तियाक, भरत देव टाना भगत, प्रियंका उरांव, सज्जाद अंसारी, ऐनुल अंसारी, जुल्फेकार अंसारी, मंगरू भगत सहित अन्य मौजूद थे.चान्हो 1 व 2, सोमा टाना भगत की मूर्ति पर माल्यार्पण करती मंत्री व मौजूद पूर्व मंत्री बंधु तिर्की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










