Ranchi News : आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर तक का समय पर होगा प्रमोशन : डीजीपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 10:13 PM

विज्ञापन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव को लेकर कार्यक्रम

विज्ञापन

रांची. झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को महाधिवेशन संपन्न हुआ. मौके पर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि आइपीएस की नौकरी में समय पर प्रमोशन हो जाता है, लेकिन आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर का नहीं. अब आइपीएस की तरह आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर तक को समय पर प्रमोशन मिले, यह मेरी प्राथमिकता होगी. पुलिस विभाग में ट्रांसफर, पोस्टिंग और प्रमोशन तीन प्रमुख बिंदु हैं. 25 वर्षों के संघर्ष के बाद आज राज्य नक्सलियों से मुक्त हुआ है. नक्सल प्रभावित इलाके में पदस्थापित रहे पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर जिला में पोस्टिंग देने का प्रयास किया जायेगा. यदि हम किसी काम को लेकर सरकार से अपेक्षा करते हैं, तो सरकार की अपेक्षा भी हमसे काम को लेकर है. पुलिस को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना होगा. अगर पुलिसकर्मी किसी को सड़क पर गिरा देखे, तब उसका सहयोग करे. पुलिस की भावना सेवा की होनी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आइजी एसटीएफ अनूप बिरथरे ने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी जितने बेहतर तरीके से करेगी, तब सरकार भी आपकी बात सुनेगी. कार्यक्रम के दौरान डीआइजी कार्मिक नौशाद आलम सहित एसोसिएशन से पूर्व पदाधिकारियों ने भी विचार रखे. सात पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव आज : एसोसिएशन के सात पदों के लिए दो गुट से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा. एक गुट में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पद पर राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो और राकेश कुमार पांडेय जबकि संगठन सचिव पद के प्रत्याशी मंटू कुमार साहू हैं. इसी तरह दूसरे गुट में अध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष पद पर मो महताब आलम, रमाकांत उपाध्याय, महामंत्री के पद पर अरविंद प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव के पद पर श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान और संगठन सचिव के पद पर निर्मल कुमार यादव हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola