Ranchi News : छह किलो गांजा के साथ चार हिरासत में

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 06 Apr 2025 1:00 AM

विज्ञापन

आइटीआइ बस स्टैंड में छापेमारी

विज्ञापन

रांची. पंडरा ओपी की पुलिस ने शनिवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में आइटीआइ बस स्टैंड में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. जिनके पास से छह किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार एक दुकान में गांजा बेचने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पहले वहां छापेमारी की गयी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने कमरे में गांजा छिपाकर रखा है. इसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी कर गांजा बरामद किया. हिरासत में लिया गया एक युवक सुखदेवनगर, दूसरा पंडरा का रहने वाला है. पुलिस सभी के नाम और पते का सत्यापन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola