Ranchi News: 18 लाख के इनामी उग्रवादी सहित चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 12:38 AM

विज्ञापन

Ranchi News: चतरा पुलिस ने 18 लाख के इनामी टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामनविनायक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है़

विज्ञापन

रांची. चतरा पुलिस ने 18 लाख के इनामी टीएसपीसी संगठन के रीजनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ रामनविनायक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है़ इसमें लावालौंग निवासी आक्रमण की पत्नी सह लावालौंग की पूर्व प्रमुख नीलम देवी, कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुइया गांव निवासी अमृत गंझू व मांडू थाना क्षेत्र के कतर गांव निवासी सचिन कुमार शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र के पत्सुगिया पुल के पास से की गयी. उनके पास से क्रेटा वाहन भी जब्त किया गया है.

गोली व हथियार बरामद किये गये

आक्रमण की निशानदेही पर अमेरिकन राइफल सहित भारी मात्रा में गोली व हथियार बरामद किया गया. आक्रमण पर झारखंड सरकार ने 15 लाख व एनआइए ने तीन लाख इनाम घोषित किया था. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि शनिवार को कुख्यात उग्रवादी आक्रमण अपने कुछ सदस्यों के साथ बिहार की ओर से हंटरगंज होते हुए पलामू जानेवाला है. सूचना के आलोक में एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola