कृषि मंत्री ने योजनाओं का किया शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Oct 2025 9:04 PM
विज्ञापन
कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को मांडर व चान्हो में कई योजनाओं का शिलान्यास किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को मांडर व चान्हो में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने सबसे पहले सोसई गांव में पांच साल से बंद पड़े ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना को फिर से चालू करने के लिए पाइप शिफ्टिंग कार्य का शिलान्यास किया. कहा कि प्रखंड के कैम्बो, बंझिला, कंजिया, हेसमी व मांडर पंचायत में पाइप से घर-घर पानी पहुंचाने की योजना को लेकर पाइप लाइन को एनएच 75 को फोरलेन करने के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. हालांकि पाइप लाइन की शिफ्टिंग की जिम्म्मेवारी एनएच-75 की ही थी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से करीब चार करोड़ के खर्च से पाइप शिफ्टिंग कार्य की योजना स्वीकृत हुई है. बाद में कृषि मंत्री ने सोनचीपी स्थित टाना आश्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ बाउंड्री वाल व गेस्ट हाउस निर्माण की आधारशिला रखी. जिसकी प्राक्कलित राशि चार करोड़ है. कृषि मंत्री ने कहा कि टाना आश्रम में बाउंड्री वाल व गेस्ट हाउस के निर्माण से यहां विभिन्न जिलों से आने वाले टाना भगतों को सुविधा मिलेगी. मौके पर पीसीसी डेलीगेट दिलीप सिंह, इश्तियाक, मोजीबुलाह, ईरशाद खान, मुखिया महादेव उरांव, शिव उरांव, भुवाल टाना भगत, बंधन टाना भगत, सज्जाद अंसारी, मांडर प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, सीओ चंचला कुमारी, शमीम अख्तर, आबिद अंसारी, जमील मलिक, शमशुल शेख, सेरोफिना मिंज सहित अन्य मौजूद थे.मांडर 2, मांडर में योजना का शिलान्यास करतीं कृषि मंत्री व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










