Ranchi news : झारखंड साहित्य अकादमी का गठन, सूर्य सिंह बेसरा बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

21 फरवरी को झारखंडी भाषाओं के साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में स्थानीय भाषाविदों व साहित्यकारों की बैठक में झारखंड साहित्य अकादमी का गठन किया गया. संताली साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा को अकादमी का अध्यक्ष चुना गया. श्री बेसरा को भारतीय साहित्य अकादमी, दिल्ली द्वारा गीतांजलि और मधुशाला का संताली में अनुवाद के लिए 2017 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

डॉ सविता केसी बनीं सचिव

वहीं, डॉ सविता केसरी को सचिव और डॉ बीरबल महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है. डॉ पार्वती मुंडू को संयुक्त सचिव और डॉ खलीक अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया है. श्री बेसरा ने बताया कि अकादमी संताली, मुंडारी, हो, कुड़ुख, कुरमाली, खोरठा, खड़िया, नागपुरी और पंचपरगनिया जैसी भाषाओं को समृद्ध करने का काम करेगी. इन भाषाओं को मान-सम्मान दिलाकर पद्मश्री स्व डॉ रामदयाल मुंडा और डॉ बीपी केसरी जैसे नायकों के अधूरा सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता के साथ काम किया जायेगा. श्री बेसरा ने बताया कि झारखंडी भाषाओं को समृद्ध करने के लिए पहली बार 21 फरवरी को झारखंड साहित्य पुरस्कार दिया जायेगा. झारखंडी भाषाओं के साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा. समारोह में राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola