झारखंड : पांच चक्कर लगाने के बाद हैदराबाद लौट गयी फ्लाइट, ट्रेनें भी लेट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jan 2024 5:08 AM
कोहरे के कारण राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह से दोपहर तक विभिन्न एयरलाइंस के सात विमानों को रद्द किये जाने की सूचना है. विमानों के रद्द होने की वजह से टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर और बाहर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी.
रांची : घने कोहरे का असर गुरुवार को विमानों और ट्रेनों के परिचालन भी पड़ा है. देश के विभिन्न शहरों से रांची आनेवाली आधा दर्जन से अधिक विमानों को रद्द कर दिया गया. सुबह 10:30 बजे हैदराबाद से रांची आनेवाली इंडीगो की फ्लाइट लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पायी. समय पर रांची पहुंचने के बावजूद पांच चक्कर काटने के बाद यह फ्लाइट हैदराबाद लौट गयी. रांची में गुरुवार सुहब 8:00 बजे 100 मीटर विजिबिलिटी थी. जबकि, विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम 1200 से 1300 मीटर की विजिबिलिटी जरूरी है. उधर, रांची आनेवाली ट्रेनें भी चार से 15 घंटे देरी से चल रही हैं.
कोहरे के कारण राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह से दोपहर तक विभिन्न एयरलाइंस के सात विमानों को रद्द किये जाने की सूचना है. विमानों के रद्द होने की वजह से टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर और बाहर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी. लोग टिकट रद्द कराने, दूसरी फ्लाइट में सीट की उपलब्धता की जानकारी के लिए परेशान थे. जिन फ्लाइटों को रद्द किया गया, उनमें इंडिगो की पुणे-रांची(6ई6484), कोलकाता-रांची(6ई7561), दिल्ली-रांची(6ई2022), रांची-देवघर(6ई 7965) शामिल हैं. इसके अलावा इंडिगो की अहमदाबाद-रांची फ्लाइट भी रात 8.00 बजे रद्द कर दी गयी. उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची(15-744), मुंबई-रांची(15-331), बैंगलुरु-रांची(15-819) के अलावा शाम 5:25 बजे दिल्ली-रांची फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गयी. हालांकि, दोपहर बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद कुछ विमान दो से तीन घंटा देरी से रांची पहुंचे.
Also Read: झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर कोहरा व बादल से फ्लाइट नहीं होगी कैंसिल, 31 जनवरी से शुरू होगा डीवीओआर
कोहरे की वजह से इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 4.30 घंटा, जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 4.00 घंटा, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 6.00 घंटा, नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस 15.30 घंटा देरी से पहुंची. वहीं नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को रीशिडूयल किया गया था. इस वजह से यह ट्रेन 29 घंटा विलंब से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










