ePaper

Ranchi news पांच विमान विलंब से आये, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Updated at : 21 Jun 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news पांच विमान विलंब से आये, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

, इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान रात 8.30 बजे के स्थान पर रात 9.00 बजे रांची पहुंचा.

विज्ञापन

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से पांच विमान शुक्रवार को विलंब से रांची आये, जिसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इंडिगो एयरलाइंस का पुणे-रांची विमान सुबह 8.05 बजे के स्थान पर सुबह 9.45 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8.15 बजे के स्थान पर सुबह 8.50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 6.20 बजे के स्थान पर शाम 6.45 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का भुवनेश्वर-रांची विमान शाम 7.10 बजे के स्थान पर रात 8.10 बजे, इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान रात 8.30 बजे के स्थान पर रात 9.00 बजे रांची पहुंचा.

गांधीनगर अस्पताल में योग कक्ष का शुभारंभ

रांची. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के गांधीनगर चिकित्सालय परिसर में योग कक्ष शुरू किया गया है. इसका उदघाटन कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सुदृढ़ मन किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होती है. योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करता है. यह योग कक्ष न केवल कर्मचारियों के लिए, बल्कि उनके परिजनों के लिए भी उपलब्ध रहेगा. इससे सभी को नियमित योगाभ्यास करने की सुविधा मिल सकेगी. मौके पर जीएम कल्याण रेखा पांडेय, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्नेश जैन भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola