घर में लगी आग, सामान जला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 10:30 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

मांडर बस्ती निवासी अंजेला खलखो के घर में शुक्रवार की रात आग लग गयी.

विज्ञापन

मांडर.

मांडर बस्ती निवासी अंजेला खलखो के घर में शुक्रवार की रात आग लग गयी. आग लगने से 11 कमरों का खपरैल व लकड़ी का मकान सहित अंदर रखा 20 हजार नकद व करीब 12 लाख रुपये का अन्य सामान जल गया. जानकारी के अनुसार मांडर बस्ती में चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है. बिजली नहीं रहने के कारण टेबल में मोमबत्ती जलाकर रात करीब 10.30 बजे अंजेला खलखो अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थी. इसी बीच मोमबत्ती से टेबल क्लॉथ में आग लग गयी और खिड़की के पर्दा से होते हुए पूरे कमरे में फैल गयी. अंजेला का विकलांग पुत्र और उसके पिता के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को बाहर निकाला. आग के कारण किचेन में रखा गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया. सूचना मिलने पर पुलिस, मुखिया व बस्ती के लोग पहुंच गये. काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम को रात करीब डेढ़ बजे आग बुझाने सफलता मिली. तब तक खपरैल व लकड़ी का बना मकान के साथ अंदर रखा नकद, जेवरात, टीवी, फर्नीचर, खाद्यान, जरूरी कागजात व दैनिक उपयोग के अन्य सामान जल चुके थे. अंजेला खलखो पति प्रेम कमल उरांव के अनुसार अगलगी में करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान जल गया है. सूचना मिलने पर सीओ चंचला कुमारी व राजस्व कर्मचारी भी अंजेला के घर का जायजा लेने आये.

मांडर 1 व 2, घर में लगी आग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola