Ranchi News : आपसी विवाद में मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार

Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 12 Mar 2025 12:48 AM

विज्ञापन

बरियातू जोड़ा तालाब के समीप हुई घटना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. बरियातू जोड़ा तालाब के समीप मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे वहीं के रहने वाले मो साहिल की मोरहाबादी निवासी मो उस्मान एवं मो अमन के साथ आपसी विवाद में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई. मारपीट में साहिल जख्मी हो गया. इलाज रिम्स में कराया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार गश्ती दल के साथ वहां पहुंचे. मारपीट कर रहे उस्मान को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मो साहिल के बयान पर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुप के लोग प्लंबर का काम करते हैं. काम को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. मंगलवार को साहिल ने उन्हें जोड़ा तालाब के पास बुलाया था. उसी दौरान उस्मान व अमन ने साहिल को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उस पर हमला कर दिया. रिवॉल्वर से उस पर फायरिंग कर दी. लेकिन साहिल बच गया. रिवॉल्वर छीनने के दौरान उसका हाथ कट गया. पुलिस के आने के पूर्व अमन हथियार लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHRAWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHRAWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola