मेधा डेयरी की दुग्ध उत्पादक के परिजनों मिली तीन लाख की बीमा राशि
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 09 Mar 2026 8:32 PM
स्वर्गीय मोहरी देवी के पति लक्षमण महतो को दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गयी.
खलारी. मेधा डेयरी की दिवंगत दुग्ध उत्पादक स्वर्गीय मोहरी देवी के पति लक्षमण महतो को दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गयी. यह चेक मेधा डेयरी के एजीएम उमाशंकर सिंह द्वारा उन्हें सौंपा गया. बताया गया कि मोहरी देवी दो गायों का पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं और होयर बस्ती स्थित दुग्ध संग्रह केंद्र में नियमित रूप से दूध की आपूर्ति करती थीं. कुछ दिन पूर्व वह अपने एक रिश्तेदार के घर जाने के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी. मालूम हो कि झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेधा डेयरी) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. मोहरी देवी का मेधा डेयरी में कोड संख्या 26 के अंतर्गत दुग्ध उत्पादक के रूप में पंजीकृत होने के कारण उन्हें दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला. इसी योजना के तहत उनके परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता राशि दी गई. कार्यक्रम में क्षेत्रीय दुग्ध संकलन प्रभारी अनुज कुमार पांडेय, पथ पर्यवेक्षक आकाश कुमार, दुग्ध मित्र धर्मनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










