एक्स्ट्रीम बार मर्डर केस में डीजे सैंडी के हत्यारे अभिषेक के पिता व बार मालिक सहित 14 गिरफ्तार

एक्स्ट्रीम बार मर्डर केस में पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार. फोटो : प्रभात खबर
एक्स्ट्रीम बार मर्डर केस में डीजे सैंडी के हत्यारे अभिषेक के पिता, बार मालिक सहित 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. खबर है कि बार अवैध रूप से चल रहा था.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कडरू मोड़ पर अवैध रूप से चल रहे एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या और मारपीट मामले में रांची पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक्स्ट्रीम बार अवैध रूप से चल रहा था, जांच में हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, बार अवैध रूप से चल रहा था. उत्पाद विभाग ने बार का लाइसेंस उदय शंकर सिंह के नाम से 20 अप्रैल 2024 को जारी किया था. लेकिन, उदय शंकर सिंह ने बार चलाने के लिए लीज पर विशाल सिंह को दे दिया था.
- अवैध ढंग से चल रहा था बार, लाइसेंस किसी और के नाम पर था
- डीजे संचालक की हत्या में पांच और दोनों पक्षों में हुई मारपीट में नौ गिरफ्तार
- हत्या को लेकर एक, मारपीट को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी चुटिया थाने में दर्ज
- घटना के बाद राइफल छिपाने और अभिषेक को भगाने में उसके पिता अशोक सिंह ने मदद की
सभी अभियुक्तों को होटवार जेल भेजा गया
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है. इनमें डीजे संचालक संदीप की हत्या करनेवाले अभिषेक उर्फ विक्की सिंह (सेल सिटी, फ्लैट संख्या 8/ए ब्लॉक, ई-9, न्यू पुंदाग, रांची) को साेमवार को गया से गिरफ्तार किया गया था.
अभिषेक के पिता और दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं, मंगलवार को अभिषेक के पिता अशोक कुमार सिंह (65 वर्ष) व तीन दोस्तों प्रतीक (वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को रामगढ़ के बिजुलिया स्थित संसार सेथ रेसिडेंसी), मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन (गाड़ी होटवार, खेलगांव ) और समरुद्दीन (एदलहातू, मोरहाबादी से) को गिरफ्तार किया गया है.
पटना का रहने वाला है प्रतीक
प्रतीक मूल रूप से पटना जिले के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत जगदेव पथ स्थित वैष्णव विल्प अपार्टमेंट के रहनेवाले हैं. इसके अलावा मारपीट के आरोप में बार के मालिक उदय शंकर सिंह, बार का लीज होल्डर विशाल सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना को लेकर अलग-अलग तीन प्राथमिकी चुटिया थाना में दर्ज करायी गयी हैं.
डीजे संचालक के मित्र व बार के मैनेजर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
पहली प्राथमिकी मृतक डीजे संचालक संदीप के मित्र व बार के मैनेजर शुभम कुमार के बयान पर अभिषेक उर्फ विक्की, उसके पिता अशोक सिंह, समरुद्दीन उर्फ छाेटू, प्रतीक व मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बार के मालिक ने दर्ज कराई तीसरी प्राथमिकी
दूसरी प्राथमिकी अभिषेक सिंह ने बार के मालिक, लीज होल्डर सह संचालक, मैनेजर, बाउंसर व अन्य के खिलाफ दर्ज करायी है. तीसरी प्राथमिकी बार के मालिक उदय शंकर सिंह के बयान पर अभिषेक व उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
अभिषेक ने दोस्तों के साथ बदला लेने का बनाया प्लान, पिता ने हथियार छिपाया व भागने में की मदद
रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि एक्सट्रीम स्पोर्टस बार में मारपीट के बाद अभिषेक सिंह अपने दोस्तों प्रतीक, मृत्युंजय यादव और समीरुद्दीन के साथ मिलकर बदला लेने का प्लान बनाया था. इसके बाद अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित किराये के घर में जाकर राइफल लिया और बार में पहुंचकर डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या कर दी.
पार्किंग में जाकर बार के शीशे पर चलाई कई गोली
इसके बाद पार्किंग मे जाकर उसने कई गोली बार के शीशे पर चलाया. वहीं घटना के बाद राइफल को छिपाने और अभिषेक को भगाने में उसके पिता अशोक सिंह ने मदद की. इस कारण उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. जबकि मारपीट को लेकर एक्स्ट्रीम बार के मालिक, लीज होल्डर, बाउंसर व स्टाफ सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
बार मर्डर केस में ये हुए गिरफ्तार
- अभिषेक सिंह उर्फ विक्की (32 वर्ष) : सेल सिटी, फ्लैट संख्या 8/ए ब्लॉक, ई-9, न्यू पुंदाग, रांची-अशोक कुमार सिंह (अभिषेक के पिता),65 वर्ष : सेल सिटी, फ्लैट संख्या 8/ए ब्लॉक, ई-9, न्यू पुंदाग, रांची. प्रतीक (वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर को रामगढ़ के बिजुलिया स्थित संसार सेथ रेसिडेंसी), मूल रूप से पटना जिले के एयरपोर्ट थाना अंतर्गत जगदेव पथ स्थित वैष्णव विल्प अपार्टमेंट का रहनेवाला.
- मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ मिथुन (35 वर्ष) : गाड़ी होटवार, खेलगांव रांची.
- समरुद्दीन (35 वर्ष) : एदलहातू, मोरहाबादी, रांची.
- बार के मालिक उदय शंकर सिंह (44 वर्ष : ट्विन टावर, पुरन विहार, अरगोड़ा, रांची. यह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के कोचीचक थाना क्षेत्र के खैरा के रहनेवाले) हैं.
- बार का लीज होल्डर 33 वर्षीय विशाल सिंह : वर्तमान में जगतपुरम कालोनी, विकास भंडार के पास, कांके, रांची. यह मूल रूप से पटना जिले के राजीव नगर थाना अंतर्गत रोड नंबर-3 जयप्रकाश नगर का रहनेवाला है.
- मैनेजर तुसर कांती दास (31 वर्ष) : वर्तमान में केतारीबगान चुटिया निवासी. यह मूल रूप से जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परलु टोला का निवासी है.
- मैनेजर शुभम कुमार (28 वर्ष) : वर्तमान में रोड नंबर-3, लटमा रोड, सिंहमोड़, रांची का रहनेवाला.
- बाउंसर अजीत कुमार सिंह (43 वर्ष) : वर्तमान में अशोक नगर, अरगोड़ा, रांची. यह मूल रूप से वैशाली जिला के बरियारपुर, राजापाकड़ का निवासी है.
- बाउंसर सफीर अहमद (35 वर्ष) : चूड़ी टोला, कांके, रांची का निवासी.
- विशाल साहू (26 वर्ष) : अशोक नगर, रोड नंबर-5,अरगोड़ा, रांची. यह बार के मालिक उदय शंकर सिंह का दोस्त है.
- पंकज अग्रवाल उर्फ गुल्लू (50 वर्ष) : इटकी रोड, पिस्का मोड़, रांची का निवासी.
- मनीष कुमार उर्फ रवि कुमार (32 वर्ष) : वर्तमान में इटकी रोड, पिस्का मोड़, रांची निवासी. मूल रूप से भोजपुर जिले के एकैना का निवासी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




