सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण व प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें : पाहन

Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय मां शक्ति मेला का शुभारंभ

विज्ञापन

अनगड़ा.

साल्हन मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय मां शक्ति मेला का शुभारंभ हुआ. महोत्सव में टुसू प्रदर्शनी, फुटबॉल प्रतियोगिता, बालिका फुटबॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मां शक्ति की आराधना आदि आयोजित किये जा रहे हैं. मेला का शुभारंभ समिति के संरक्षक व पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया. श्री पाहन ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत इसके कण-कण में व्याप्त है. सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर ही हम आगे बढ़ें. बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में राइट टू किक चारीहुजूर ने जंबो बर्ड्स को टाइब्रेकर में 3-2 से हराया. वहीं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में अजीत ब्रदर्स ओरमांझी ने माउंटेन डिउ कोकर को 1-0 से हराया. मौके पर अध्यक्ष रोहित करमाली, दीपक मुंडा, राजू नायक, एतवा भगत, सुनील महतो, डॉ रिझू नायक, संतोष महतो, शिबू मुंडा, सिकंदर अंसारी, चतुर साहू, राजेश गुप्ता, नीकू मुंडा, सूरज करमाली, नीरज करमाली, रितेश करमाली, मनक करमाली, सूरज नायक, तुलसी महतो, बिरजा मुंडा, सज्जाद अंसारी, सूरज मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola