Ranchi news : इडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति

Updated at : 18 Mar 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : इडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति

पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पर योजनाओं में कमीशन की राशि में हिस्सा लेने का आरोप है

विज्ञापन

रांची. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ योजनाओं में कमीशन की राशि में हिस्सा लेने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है. इसके लिए इडी ने राज्य सरकार को पत्राचार किया है. मालूम हो कि ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी के अधिकारियों ने 15 मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की थी. लंबी पूछताछ के बाद इडी ने साक्ष्य के आधार पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था.

जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ नकद मिले थे

वीरेंद्र राम ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि ग्रामीण विकास मंत्री सहित अन्य को योजनाओं की राशि में प्राप्त कमीशन में हिस्सा दिया जाता था. इसी पूछताछ के आधार पर इडी ने आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और पूर्व मंत्री के करीबी जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी भी की थी. इस छापेमारी के दौरान जहांगीर आलम के ठिकाने से इडी को करीब 32 करोड़ रुपये नकद मिले थे. इसे इडी ने जांच के बाद जब्त कर लिया था. वहीं, दूसरी ओर संजीव लाल के ठिकाने पर भी छापेमारी के दौरान कमीशन की राशि का विस्तृत ब्योरा मिला था. इन्हीं तथ्यों के आधार पर इडी ने नोटिस भेजकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola