Ranchi News : कचहरी के पास रोड खोला गया, धूल से लोग परेशान

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :08 Apr 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : कचहरी के पास रोड खोला गया, धूल से लोग परेशान

निगम व एनएचएआइ से पानी छिड़काव की मांग

विज्ञापन

रांची. कचहरी के समीप आरटीआइ बिल्डिंग के पास कलवर्ट बनाया जा रहा था. जिसके लिए दो सप्ताह पहले उस रोड को बंद कर वन-वे कर दिया गया था. अब उस रोड को खोल दिया गया है. लेकिन निर्माण अभी भी पूरा नहीं हो पाया है. जिसके कारण वहां काफी धूल उड़ रहा है. धूल के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालक काफी परेशान हैं. दो पहिया व तीन पहिया वाहन चालक ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि रामनवमी के दिन वहां पानी का छिड़काव किया गया था. जिससे वाहन चालकों को राहत मिली थी. उस रोड के दुकानदारों व होटल संचालकों का कहना है कि धूल उड़ने के कारण ग्राहक भी काफी कम आ रहे हैं. निगम व एनएचएआइ को दिन भर में कम से कम चार बार पानी का छिड़काव कराना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola