ranchi news : श्रीगुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रांची स्थित गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान

Updated at : 04 May 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : श्रीगुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रांची स्थित गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान

गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक सत्संग सभा की ओर से श्रीगुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर दो दिवसीय महान गुरमत समागम की शुरुआत शनिवार को हुई.

विज्ञापन

रांची. गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक सत्संग सभा की ओर से श्रीगुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर दो दिवसीय महान गुरमत समागम की शुरुआत शनिवार को हुई. इस समागम के अवसर पर कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया गया. रात आठ बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल की ओर से सतगुर मिले त मारग दिखाइआ, जगत पिता मेरै मन भाइआ…शबद गायन से हुई. हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने जे सउ चंदा उगवहि सूरज चड़हि हजार, एते चानण होदिआं गुर बिन घोर अंधार… और तिस विच जंत उपाइ कै देखै थापि उथापि, किस नो कहीऐ नानका सभ किछु आपे आपि… शबद गायन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा. समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई कमलदीप सिंह चंबा हिमाचल प्रदेश वाले ने रात 9:30 बजे से 11 बजे तक जिन वाडिआई तेरे नाम की ते रते मन माहि, नानक अमृत एक है दूजा अमृत नाहि…और प्रभ हरमंदिर सोहणा तिस महि माणक लाल, मोती हीरा निरमला कंचन कोट रिसाल… और हम अंधुले अंध बिखै बिखु राते किउ चालह गुर चाली, सतगुर दया करे सुखदाता हम लावै आपन पाली… शबद गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने शबद गायन के साथ-साथ साध संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया. गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने कथावाचन कर श्रीगुरु अंगद देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. साध संगत से उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया.

आज सजेगा दीवान, चलेगा अटूट लंगर

श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति रात 12:30 बजे हुई. इस अवसर पर सत्संग सभा की ओर से रात नौ से गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा. गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि रविवार का दीवान दिन के 11 से 2:30 बजे तक सजाया जायेगा और गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा. मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया. सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि भाई कमलदीप सिंह व उनके साथी हवाई मार्ग से 1:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे.

सभा में इनकी रही सहभागिता

सत्संग सभा के संतोष बेदी, मनीष मिढ़ा, भरत गाबा, सूरज झंडई, सुमित बजाज, रोशनी गिरधर ने स्वागत किया. दीवान में द्वारका दास मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, सुरेश मिढ़ा, अशोक गेरा, वेद प्रकाश मिढ़ा, अमरजीत गिरधर, मनीष मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा, मनोहर लाल मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, पवनजीत सिंह, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, कमल मुंजाल, राकेश गिरधर सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola