ककरिया में मंडा पूजा लोटन सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के ककरिया में शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा शनिवार को शोभायात्रा व लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया.

विज्ञापन

लापुंग.

प्रखंड के ककरिया में शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा शनिवार को शोभायात्रा व लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया. इस दौरान सैकड़ों महिला व श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर नगर भ्रमण किया. पटभोक्ता रंजीत लोहरा व शिवनंदन लोहरा के नेतृत्व में भोक्ता व सेवादार महिलाएं विधिवत पूजा-अर्चना किये. भोक्ताओं को धूप आरती दिखाकर और पैर धोकर प्रत्येक घरों के पास स्वागत किया गया. जिसके बाद लोटन करते हुए मंदिर की परिक्रमा की गयी. वहीं पुजारी सुरेश देवघरिया ने अनुष्ठान कराये. शिव उपासना में शामिल भक्त आठ दिनों से फलाहार कर उपासना कर रहे हैं. वहीं लोटन सेवा के बाद कई लोगों ने भोक्ताओं के बीच फल का वितरण किया. आयोजन को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के संरक्षक बन बिहारी साहू, प्रदीप साहू, ग्रामीणों में गंगाधर साहू, सुमित कुमार, अनिल साहू, चितरंजन कुमार, सुदर्शन कुमार, लक्ष्मीनारायण साहू, अनिल कुमार साहू, सुधीर साहू, ब्रज बिहारी साहू, उदय साहू, सुभाष साहू, चुनिया राम, देवेन्द्र वर्मा, प्रभात कुमार समेत ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola