फर्जीवाड़ा के फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा के फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

भूमि फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

हटिया.

नामकुम अंचल अंतर्गत मौजा बालसिरिंग थाना धुर्वा स्थित खाता संख्या–एक के प्लॉट संख्या 889 व 890 से जुड़े भूमि फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. तुपुदाना थाना पुलिस ने कांड संख्या 321/25 के तहत अभियुक्त अशोक नायक व धर्मेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अशोक नायक के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी व जालसाजी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा गतिविधियों में संलिप्त रहा है. वहीं, दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार वर्मा मामले में पावर होल्डर के रूप में कार्य कर रहा था. जिसके माध्यम से फर्जी वंशावली और जाली दस्तावेजों के आधार पर जमीन के हस्तांतरण की साजिश को अंजाम दे रहा था. वहीं ओपी प्रभारी सिद्धांत कुमार ने बताया कि यह पुराना मामला था. दोनों अभियुक्त फरार थे. गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Dharmendra Giri

लेखक के बारे में

By Dharmendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola