Ranchi News : जिला प्रशासन अब हर दिन सुनेगा आम लोगों की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय के ब्लॉक-ए के कमरा संख्या-204 में शिकायत से संबंधित आवेदन जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची.

डीसी ने कहा कि सभी कार्य दिवसों में आमलोगों की समस्याएं सुनी जायेगी. इसके लिए छह जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग में नियुक्त किया गया है. आम लोग समाहरणालय के ब्लॉक-ए के कमरा संख्या-204 में शिकायत से संबंधित आवेदन जमा कर सकते हैं. उन्होंने आवेदन का समय पर निराकरण कराने का निर्देश भी दिया. इसी के तहत गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने आमलोगों की समस्याओं की जानकारी ली. तय दिन के तहत सोमवार को जिला स्थापना उप समाहर्ता ज्योति वंदना कुजूर, मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, बुधवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, शुक्रवार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा और शनिवार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दिलीप कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है.

टाना भगतों का मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए लगेगा कैंप

रांची. जिला के टाना भगतों ने गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर जाति, आवासीय, जन्म प्रमाण पत्र और भूमि संबंधित लंबित मांगों से अवगत कराया. डीसी ने उनसे पूछा कि आप सभी का मतदाता पहचान पत्र बना है या नहीं, इस पर टाना भगतों ने बताया कि कई लोगों का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड नहीं बना है. यह सुनते ही डीसी ने तत्काल मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. कहा कि इसके लिए नामकुम के सोदाग प्रखंड में कैंप लगायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola