एजेंडा मीटिंग में 30 सूत्री मांग पत्र पर चर्चा

Updated at : 22 Mar 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
एजेंडा मीटिंग में 30 सूत्री मांग पत्र पर चर्चा

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का शनिवार को एनके प्रबंधन के साथ 30 सूत्री मांग पत्र को लेकर एजेंडा मीटिंग हुई.

विज्ञापन

डकरा.

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का शनिवार को एनके प्रबंधन के साथ 30 सूत्री मांग पत्र को लेकर एजेंडा मीटिंग हुई. श्रमिकों के आवासों की मरम्मत, केंद्रीय अस्पताल डकरा को अपग्रेड के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त श्रमिकों को एक माह के अंदर उनकी पावती का भुगतान सुनिश्चित करने, ग्रामीणों/विस्थापितों,/ठेका कर्मचारीयों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने, पदोन्नति को स्थापना दिवस समारोह के दिन देने, काॅलोनियों की नियमित साफ-सफाई करने आदि पर चर्चा की गयी. प्रबंधन ने एक निश्चित समय सीमा के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. अध्यक्षता महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने की. मौके पर प्रबंधन के सुमन कुमार, ज्योति कुमार, संगठन के सुनील कुमार सिंह, राघव चौबे, तीला महतो, जेडएच खान, हलिम खान, सुरेंद्र चौहान, तेरेसा तिरंगा, मुनीता देवी, चंद्रदीप, धनंजय चौहान, दिलीप गौतम, वीर बहादुर, रश्मि गंझू, नितू, शालों देवी, केके चौबे, भीम प्रसाद मेहता, रामजी यादव, रितेश वर्मा, जगन्नाथ महतो, रवींद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola