भक्ति गीतों पर खूब झूमे श्रद्धालु
Updated at : 27 Mar 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन

खलारी शहीद चौक में भक्ति जागरण का आयोजन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
खलारी शहीद चौक में रामनवमी के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. महावीर मंडल शहीद चौक द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उदघाटन सीओ प्रणव अम्बष्ट, जिप सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, डॉ इरशाद, अरविंद सिंह, राजन सिंह राजा सहित अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र की पूजा-अर्चना कर व फीता काटकर किया. जागरण में दारा टीम के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में झूमने पर विवश कर दिया. श्रद्धालु रामनाम व बजरंगबली के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे. इस दौरान पूरा शहीद चौक भक्ति रस में डूबा नजर आया. इससे पूर्व आयोजक मंडली ने अतिथियों का स्वागत भगवा वस्त्र भेंट कर किया. मौके पर महावीर मंडल शहीद चौक के बीरू सिंह, राजा गुप्ता, वीरेंद्र चंद्रवंशी, कन्हैया कुमार, राहुल कुमार, बजरंगी शर्मा, प्रताप यादव, विक्की सिंह, अनिल पासवान,ललन सिंह, आकाश साहू, प्रदीप कुमार, कृष्णा सिंह, पप्पू, अंशु, रवि, बबलू, ओम प्रकाश, मनीष केशरी, मुन्ना शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे.खलारी शहीद चौक में भक्ति जागरण का आयोजन
27 खलारी 05 : फीता काटकर जागरण का उदघाटन करते अतिथि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




