Ranchi News : मुंडारी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, पदयात्रा निकाली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 6:40 PM

विज्ञापन

मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड आदिवासी विकास समिति की ओर से रविवार को पदयात्रा का आयोजन हुआ. पारंपरिक ढोल, भेर, नगाड़ों के साथ पदयात्रा बहूबाजार चौक से चुटिया मेन रोड होते हुए मुंडा गढ़ा तक गयी.

विज्ञापन

रांची (संवाददाता). मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड आदिवासी विकास समिति की ओर से रविवार को पदयात्रा का आयोजन हुआ. समिति के महानगर अध्यक्ष अमित मुंडा के नेतृत्व में पारंपरिक ढोल, भेर, नगाड़ों के साथ पदयात्रा बहूबाजार चौक से चुटिया मेन रोड होते हुए मुंडा गढ़ा तक गयी.

सरकार की उदासीनता से लुप्त हो रही मुंडारी भाषा

इस अवसर पर पद्मश्री मुकुंद नायक ने पदयात्रा का स्वागत किया. मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने कहा कि रांची एवं इसके आसपास और झारखंड में लगभग सभी गांव-टोला, पहाड़-नदी का नाम मुंडारी भाषा में ही है, जो धीरे-धीरे अपभ्रंश होकर बदलते जा रहे हैं. केंद्र सरकार की उदासीनता की वजह से मुंडारी भाषा लुप्त होती जा रही है. भाषा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि अविलंब मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाये. अमित मुंडा ने कहा कि मुंडारी भाषा भारत की प्राचीनतम भाषाओं में से एक है. इसके संरक्षण संवर्धन के लिए जरूरी है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में इसे शामिल किया जाये.

मदरा मुंडा के नाम पर हो रांची रेलवे स्टेशन

झारखंड आदिवासी विकास समिति ने यह भी मांग की है कि रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण मुंडाओं के अंतिम महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर हो, साथ ही एयरपोर्ट सहित सभी सरकारी कार्यालय का नाम हिंदी इंग्लिश के साथ मुंडारी लिपि में भी हो. इसके अलावा चुटिया नागपुर का इतिहास सामने लाने के लिए पुरातात्विक सर्वेक्षण करने की भी जरूरत है. आज के कार्यक्रम में बलेश नायक, मनोज मुंडा, विक्की मुंडा, सौरभ मुंडा, बेदाग भेंगरा, सिलास टोपनो, दीपक सुरीन, गोविंद नायक सहित अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola