पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2025 8:13 PM

विज्ञापन

चुट्टू में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक

विज्ञापन

मेसरा.

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक चुट्टू में रविवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुम्हार समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पिछड़ों को सरकारी नौकरियों व अन्य उपकरणों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी मांग की. प्रो वर्मा से कहा कि भाजपा सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर झारखंड के कुम्हारों के संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य किया था. परंतु वर्तमान सरकार माटी कला बोर्ड को हासिये पर रख दी है. लोगों ने वर्तमान सरकार से माटी कला बोर्ड के पुनर्गठन करने की मांग की. उक्त बोर्ड का पुनर्गठन नहीं होने पर पिछड़ा वर्ग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. साथ ही कहा गया कि राज्य के छह जिलों में पिछड़ों का आरक्षण शून्य होने पर दुख व्यक्त किया गया. मौके पर प्रधान महासचिव सदन प्रजापति, प्रदेश सचिव झारखंड प्रो सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, कामेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश महतो, जिलाध्यक्ष संतू महतो, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष काके प्रदीप कुमार महतो, बजरंगी कुमार व गोविंद कुमार मौजूद थे.

चुट्टू में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola