वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय

Updated at : 23 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय

प्रखंड स्तरीय महावीर मंडलों की बैठक

विज्ञापन

ओरमांझी.

पूजा समिति ओरमांझी के तत्वावधान में रविवार को वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी मेला को आयोजित करने को लेकर दुर्गा महादेव मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय महावीर मंडलों की बैठक हुई. अध्यक्षता महावीर मंडल कुटे के अध्यक्ष आनंद महतो ने की. जिसमें रामनवमी पूजा व महावीर झंडा मिलन, अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसहमति से शराब मुक्त रामनवमी मनाने व डीजे लेकर मेला स्थल नहीं आने का निर्णय लिया गया. महावीर मंडल के अखाड़ाधारी मेला स्थल पर सबसे पहले अपने दल के साथ झांकी व जुलूस लेकर मेला स्थल में प्रवेश करेंगे, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित करने की बात कही गयी. आकर्षक झांकी को पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने सभी महावीर मंडलों से गाइड लाइन का पालन करते हुए रामनवमी शांति व सौहार्द से मनाने की अपील की. बैठक में जयगोविंद साहू, मुखिया दीपक बड़ाइक, मानकी राजेंद्र शाही, अमरनाथ चौधरी, शैलेंद्र मिश्र, नागेश्वर महतो, सत्यनारायण तिवारी, शिव नारायण साहू, रामचंद्र साहू, दुर्गा शंकर साहू, उमाशंकर साहू व विभिन्न गांवों के महावीर मंडलों के सदस्य मौजूद थे.

प्रखंड स्तरीय महावीर मंडलों की बैठकफोटो 1 बैठक में विचार व्यक्त करते थाना प्रभारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola