नहीं मिला पीएफ का पैसा, टालनी पड़ी बेटी की शादी

Updated at : 14 Jul 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिला पीएफ का पैसा, टालनी पड़ी बेटी की शादी

पिछले वर्ष सीसीएल की नौकरी से बर्खास्त किये गये एनके एरिया के हेड सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र राम को उनके पीएफ के पैसा नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन

फोटो 14 डकरा 01 रविन्द्र राम डकरा. पिछले वर्ष सीसीएल की नौकरी से बर्खास्त किये गये एनके एरिया के हेड सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र राम को उनके पीएफ के पैसा नहीं दिया जा रहा है. परेशान रविंद्र राम ने सोमवार को महाप्रबंधक से मिल कर एक बार फिर इसके लिए गुहार लगायी. श्री राम का आरोप है कि पीएफ के पैसे के लिए अधिकारी रोज इधर-उधर दौड़ा रहे हैं. पिछले वर्ष वे अपनी बेटी की शादी करने के उद्देश्य से पीएफ का पैसा निकालने के लिए अप्लाई किया था. सीएमपीएफ कार्यालय ने सभी संबंधित प्रक्रिया पूरी कर एक लेटर एनके एरिया को भेज दिया. उस समय मुख्य कार्मिक प्रबंधक ज्योति कुमार थे और उन्होंने कहा था कि दो-चार दिन में कागजात सीएमपीएफ कार्यालय को भेज दिया जायेगा, लेकिन इस बीच उनका तबादला हो गया और उनके स्थान पर आये अधिकारी और संबंधित प्रोजेक्ट के कार्मिक अधिकारी ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया. बताया कि बेटी की शादी तय है और जून महीने में शादी करनी थी, लेकिन पैसा नहीं मिला तो तारीख तय नहीं कर सकें. परेशान होकर आज पत्नी के साथ महाप्रबंधक से मिले और अपनी आपबीती बतायी. महाप्रबंधक ने जब संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया तो 17 जुलाई तक काम करने का भरोसा दिलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola