पूर्णिया में इस हफ्ते कभी येलो तो कभी ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम अपडेट
पूर्णिया में इस हफ्ते कभी येलो तो कभी ऑरेंज अलर्ट
Purnea Weather:पूर्णिया में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Purnea Weather: पूर्णिया में इस पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार को भी जिले में येलो अलर्ट प्रभावी है. सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई और आसमान में घने बादल छाए रहे. ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को रेनकोट और छाता साथ रखने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. कई दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
सुहाना बना रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
आसमान में बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. दिनभर मौसम सुहाना बना रह सकता है. हालांकि बारिश के दौरान सड़क पर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.
Purnea Weather : पूर्णिया में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून
मानसून ने पूर्णिया में अपनी मौजूदगी का एहसास पहले ही करा दिया है, लेकिन मानसूनी बादल अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं. यही वजह है कि नेपाल और आसपास के कुछ जिलों की तुलना में पूर्णिया में शुरुआती बारिश कम हुई है.
मौसम जानकारों का मानना है कि मानसून लंबे समय तक सक्रिय रह सकता है. ऐसे में शुरुआती दिनों में हुई बारिश की कमी आने वाले दिनों में पूरी होने की संभावना है. जिले में अगले कुछ दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने के आसार हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बारिश को लेकर लोगों को बरतनी होगी सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें. बाइक या दोपहिया वाहन से यात्रा करने वाले लोग रेनकोट साथ रखें, जबकि पैदल या बाजार जाने वाले लोग छाता लेकर निकलें.
किसानों को भी मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि बारिश को देखते हुए खेती से जुड़े कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस
एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










