प्रतिनिधि, सिल्ली.
सिल्ली के छाताटांड़ में रविवार को कवि बिनंद सिंह देव सेवा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय संगम सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया. कवि बिनोद सिंह देव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इससे पूर्व सिल्ली ग्राम विकास स्कूल के समीप से कार्यक्रम स्थल तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें काफी संख्या में क्षेत्रीय कलाकार व स्थानीय लोग शामिल हुए. शोभायात्रा ग्राम विकास स्कूल से शुरू हुई और इसमें काफी संख्या में क्षेत्रीय कलाकार शामिल हुए. महोत्सव में बीस क्षेत्रीय दलों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. कलाकारों ने क्षेत्रीय झुमरी गीत व नृत्य से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में राजकुमार मांझी, सरस्वती देवी, गंगाधर महतो, शीतला देवी व पूर्णिमा देवी के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर संस्थान के संरक्षक राजा पुष्पेन्द्र नाथ सिंह देव, सचिव बजरंग पातर मुंडा, नीलकांत यादव, परशुराम महतो, लखीराम नायक, देवेन्द्र महतो, सरोज सिंह, रवींद्र नाथ महतो, रंजीत महतो, हराधन महतो, सभी पंचायत के क्षेत्रीय कलाकार व ग्रामीण शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

