Ranchi News : छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ शुरू

Ranchi News :छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गयी है. रांची रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को बिहार होकर जानेवाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी.
रांची. छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गयी है. रांची रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को बिहार होकर जानेवाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी. दीपावली का त्योहार बीतने के बाद से ही व्रती और उनके परिजन अपने घर जाना शुरू कर देते हैं. शुक्रवार को हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और मौर्य एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखने को मिली. इसके स्लीपर क्लास से लेकर सामान्य श्रेणी के कोच तक में भीड़ रही. शनिवार से यह भीड़ और बढ़ जायेगी.
पांच से शुरू होगा छठ महापर्व
पांच नवंबर से छठ महापर्व शुरू हो जायेगा. इस दिन नहाय खाय का अनुष्ठान होगा. इसलिए लोग इससे पूर्व अपने घर जायेंगे. भीड़ से बचने के लिए कई लोग निजी वाहन से भी अपने घर जाते है. वहीं रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन भी चलायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




