Coronavirus Lockdown: रांची में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन सख्त, 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी पूरी तरह सील

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :06 Apr 2020 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: रांची में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन सख्त, 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी पूरी तरह सील

हिंदपीढ़ी में कोरानावायरस का दूसरा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है. हिंदपीढ़ी को अगले 72 घंटों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. पुलिस प्रशासन जरूरतमंदों को जरूरी सामान घर पर मुहैया करायेगी. इसे लेकर रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फेंस की ओर जरूरी ऐहतियात के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी में कोरानावायरस का दूसरा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है. हिंदपीढ़ी को अगले 72 घंटों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है. किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. पुलिस प्रशासन जरूरतमंदों को जरूरी सामान घर पर मुहैया करायेगी. इसे लेकर रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फेंस की ओर जरूरी ऐहतियात के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें… बोले CM हेमंत सोरेन- हर जरूरतमंद तक पहुंचे राशन और भोजन, 5 लाख लोगों को हर दिन मिल रहा खाना

उपायुक्त श्री रे ने बताया कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र से दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है. ये एक महिला है, जिसकी जांच 3 अप्रैल को रिम्स में करायी गयी थी. पुष्टि होने के बाद संक्रमित महिला को रिम्स शिफ्ट किया गया है. उपायुक्त ने बताया कि हिंदपीढ़ी इलाके को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है. 72 घंटे तक किसी भी परिस्थिति में आवागमन की अनुमति नहीं है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है. इलाके के इंट्री और एग्जिट प्वाइंट ब्लॉक है ताकि स्क्रीनिंग का काम अच्छे से किया जा सके.

बिना अनुमति घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

उपायुक्त रांची ने बताया कि 72 घंटे तक प्रशासनिक गाड़ियों की ही आवाजाही होगी. बिना अनुमति कोई अपने वाहन बाहर निकालता है तो उसे जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही उन्होंने बताया कि किसी को अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं है, अगर कोई बाहर पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी. दोबारा गलती करने पर सुसंगत धाराओं के तहत व्यक्ति को जेल भी भेजा जायेगा.

वॉलिंटियर घर-घर पहुंचायेंगे सामान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि आवश्यक सामग्री और दवाओं की जरूरत पड़ने पर वॉलिंटियर घर-घर तक सामान पहुंचायेंगे. इलाके में पर्याप्त मात्रा में वॉलिंटियर्स लगाये गये हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वह घर से बाहर ना निकलें. उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई पहल किये गये हैं. इसके लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. इन नंबरों पर आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा सकता है.

डीसी रांची की अपील, जो बीमार हैं खुद बाहर आएं

उपायुक्त रे ने एक बार फिर से लोगों से अपील की है कि जो बीमार हैं वह खुद बाहर आएं, ताकि उनकी जांच करायी जा सके. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की टीम के द्वारा कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम इलाके में किया जा रहा है. संक्रमण की रोकथाम के लिए लोग जिला प्रशासन का सहयोग करें.

गुरु नानक स्कूल में बनाया गया कमांड एंड कंट्रोल रूम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि गुरु नानक स्कूल में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे एक्टिव रहेगा. सिटी एसपी रांची और अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची इसके चार्ज में रहेंगे. उन्होंने बताया कि 72 घंटे तक हिंदपीढ़ी इलाके में किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक है. इसके लिए 15 चेकपोस्ट बनाये गये हैं, जहां 24 घंटे निगरानी होगी. बाइक पार्टी पूरे इलाके का भ्रमण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई बाहर ना निकले.

उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्री और मेडिकल सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. कंट्रोल रूम में डॉक्टर के साथ दो एंबुलेंस रहेंगे. मेडिकल सहायता के लिए लोग संपर्क कर सकते हैं. युवाओं से विशेष तौर पर अपील करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वो निर्देशों का अनुपालन करें, बाहर ना निकलें, ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola