Political News : कांग्रेस प्रभारी ने की ऑनलाइन बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 6:02 PM
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सरकार और संगठन में समन्वय स्थापित करने को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं.
रांची (प्रमुख संवाददाता). कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सरकार और संगठन में समन्वय स्थापित करने को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. इस क्रम रविवार को नेताद्वय ने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक की. श्री कमलेश ने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य है कि संगठन और सरकार के तालमेल से सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद जनता को समय पर पहुंचाया जा सके. मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभारी के राजू के छह मार्च के प्रस्तावित दौरे को लेकर बोर्ड-निगम के अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें जिलावार जिम्मेवारी सौंपी. समिति के सदस्य प्रभारी के दौरा से पहले अपने-अपने जिला में जाकर कार्यक्रम की तैयारी की जायजा लेंगे. बैठक में कार्यान्वयन समिति के समन्वयक नागेंद्र कुमार, सदस्य डॉ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, कामेश्वर गिरि, सुरेन राम, जितेंद्र त्रिवेदी, अख्तर अली, राजन वर्मा समेत कई नेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










